• Wed. Oct 28th, 2026

महापौर के निर्देश पर सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी ने मेले की तैयारियों का लिया जायजा

BySurendra Jain

Sep 26, 2024

खबर पक्की, 26 सितंबर, रतलाम। नगर निगम द्वारा श्री कालिका माता मेला परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 से 12 अक्टूबर तक आयोजित किये जाने वाले 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के सुचारू रूप से आयोजन हेतु नगर निगम द्वारा अब तक की गई तैयारियों का जायजा महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार सामान्य प्रश्शासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने लिया।
निरीक्षण के दौरान सांस्कृतिक मंच की रंगाई-पुताई का कार्य शीघ्र पूर्ण करने, साफ सफाई, विद्युत सज्जा करवाने, उद्यान की घांस कटाई, मेला परिसर क्षेत्र में स्वच्छता बनाये रखने हेतु डस्टबीन रखवाने तथा स्वच्छता संदेश के बैनर व होर्डिंग लगाये जाने के निर्देश के साथ ही मेले की समस्त तैयारी समय पूर्व पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर उपायुक्त करूणेश डण्डोतिया, क्षेत्रिय पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!