खबर पक्की : 25 सितंबर रतलाम, जवाहर नगर मैन रोड पर भी खुदाई को लेकर क्षेत्रीय लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि यह सड़क एक माह पहले ही बनी थी और अभी त्यौहार से पहले फिर इसे खोदा जा रहा है जिससे आम जनता को बहुत परेशानी होगी। लोगों का कहना है कि लगता है नगर निगम को नगर नियोजन से कोई मतलब नहीं है जनता के टैक्स के पैसे हराम के आ रहे हैं इधर सड़क बनती है और इधर खोदने आ जाते हैं। पूरे शहर में यही चल रहा है भगवान मालिक है इस शहर का आखिर क्यों इस अच्छे वाले शहर को बर्बाद करने पर तूला हुआ है निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधि क्यों चुप है जनता को इसका जवाब चाहिए।

