• Wed. Oct 28th, 2026

रॉयल इंस्टीट्युट में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया

BySurendra Jain

Sep 25, 2024

खबर पक्की, 25 सितंबर, रतलाम। रॉयल इंस्टीट्युट ऑफ मेनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टेडीज में विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर फार्मेसी के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन, क्विज कांपटीशन तथा स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
मॉ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शंखनाद हुआ। फार्मेसी और स्वास्थ्य देखभाल के मुद्दो के विभिन्न पहलुओं को चित्रित करने वाले बेनर व पोस्टर्स परिसर में प्रदर्शित किये गये।
इस अवसर पर रॉयल इंस्टीट्युट ऑफ मेनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टेडीज के फार्मेसी प्राचार्य डॉं. मनीष सोनी ने बताया कि, इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन की स्थापना 25 सितम्बर 1912 में हुई थी, इस कारण से विश्व फार्मेसी दिवस मनाया जाता है। उन्होनें यह भी बताया कि, फार्मेसिस्ट के बिना औषधियों की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होनें विद्यार्थियों को फार्मेसी पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बाद विभिन्न उपलब्ध केरियर आप्शन की जानकारी भी दी। आयोजन में रॉयल कॉलेज के फार्मेसी के विद्यार्थी एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजय रहे विद्यार्थियों का चयन भी किया गया।

You missed

error: Content is protected !!