• Wed. Oct 28th, 2026

छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित, प्राचार्य को नोटिस, छात्राओं की मांग अनुसार विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों का पैनल उपलब्ध रहेगा, जनसुनवाई के दौरान 60 आवेदनो पर सुनवाई करते हुए निराकरण के संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश

BySurendra Jain

Sep 24, 2024

खबर पक्की, 24 सितंबर, रतलाम। जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार के अवसर पर स्थानीय कन्या शिक्षा परिसर सागोद रोड की छात्राओं द्वारा कलेक्टर श्री राजेश बाथम से मिलकर शैक्षणिक समस्याओं के संबंध में शिकायत की। कलेक्टर श्री बाथम ने संवेदनशीलता से छात्राओं को कलेक्टर चेंबर में कुर्सियों पर बिठाकर रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी, तत्काल सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग को समक्ष में बुलाया। छात्राओं की समस्या सुनकर कलेक्टर ने हॉस्टल अधीक्षका सुनीता हारी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। प्राचार्य गणतंत्र मेहता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त को छात्राओं की मांग के अनुसार तत्काल शिक्षकों की परिवर्तित व्यवस्था के निर्देश दिए। कलेक्टर ने फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा अन्य विषयों की पढ़ाई के लिए छात्राओं की मांग के अनुसार शिक्षक पैनल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिरिक्त रूप से कक्षाओं के संचालन हेतु निर्देशित किया। इस दौरान एडीएम श्री आर.एस. मण्डलोई भी उपस्थित थे।
छात्राओं को स्वल्पाहार करवाया वाहनों से हॉस्टल तक पहुंचाया
संवेदनशील कलेक्टर राजेश बाथम ने कलेक्ट्रेट आई छात्राओं की समस्याओं के निराकरण पश्चात उनको अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के साथ समीप के इंडियन कॉफी हाउस मे स्वल्पाहार करवाया। पश्चात वाहनों की व्यवस्था कर छात्राओं को उनके हॉस्टल तक वापस पहुंचाया।
जनसुनवाई के दौरान नामली निवासी राधेश्याम पडियार ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी के परिजनों की रेलवे लाईन से लगी हुई कृशि भूमि है जिसे हम रेलवे को देने को तैयार हैं। साथ ही इसी भूमि का एक हिस्सा जो हमारा ही है पटवारी ने सांठगाठ कर नामली निवासी एक व्यक्ति के नाम पर दिया है। उक्त भूमि का मुआवजा हमें प्राप्त न होकर अन्य व्यक्ति को दे दिया गया है जिसे दिलवाने की कृपा करें। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार ग्रामीण के प्रेशित किया गया है।
जनसुनवाई के दौरान सम्यक गोल्ड सिटी निवासियों ने बताया कि जिस कालोनी में हम निवास करते हैं उसमें काफी समस्याएं व्याप्त हैं पूर्व में भी इस सम्बन्ध में जनसुनवाई के दौरान आवेदन दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि नगर निगम द्वारा एक मा में आपसी समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा, परन्तु आज दिनांक तक समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। कृपया निराकरण करवाया जाए। आवेदन निराकरण के लिए नगर निगम को प्रेशित किया गया है।
राजीव नगर रतलाम निवासी भूपेन्द्रसिंह दया ने बताया कि प्रार्थी के निवास स्थान के आसपास नालियां बनी हुई है जिसका पानी निवास के पीछे की ओर निकलता है और आए दिन निवास के समीप पानी जमा होने के कारण घर के अन्दर भी पानी का भराव होता रहता है। जिस स्थान से नाली निकल रही है उस स्थान से कुछ ही दूरी पर नाली पर कच्चा मकान बना दिया गया है जिससे पानी का एकत्रीकरण प्रार्थी के घर पर हो रहा है। कृपया समस्या से मुक्ति दिलवाई जाए। आवेदन निराकरण के लिए स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम को प्रेशित किया गया है।
ग्राम नगरा निवासी जितेन्द्रसिंह डोडिया ने जनसुनवाई के दौरान आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी रतलाम स्थित इप्का लेबोरेटरी में कार्यरत था। वर्ष 2019 में दुर्घटना में घायल होने के दो साल बाद तक उपचाररत रहा। इस अवधि में इप्का नहीं जाने से मुझे निकाल दिया गया था और मेरी किसी प्रकार की सहायता नहीं की गई। कृपया इप्का लेबोरेटरी से पेंशन दिलराई जाए। आवेदन निराकरण के लिए श्रम विभाग को प्रेशित किया गया है।।

You missed

error: Content is protected !!