• Wed. Oct 28th, 2026

अवैध पिस्टल ले जाते तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, तीन पिस्टल, पांच राउण्ड और कार जब्त

BySurendra Jain

Sep 24, 2024

खबर पक्की, 24 सितंबर, रतलाम। शहर की औद्योगिकक्षेत्र पुलिस ने कार से रतलाम की ओर आ रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्टल और पांच राउण्ड जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।
एसपी अमित कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मुखबिर से इस आशय की सूचना मिली थी कि डेलनपुर तरफ से एक सफेद रंग की स्कोडा कार रतलाम की तरफ आ रही है। इस कार में सावर तीन व्यक्तियों के पास अवैध पिस्टल है। मुखबिर सूचना के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सफेद रंग की स्कोडा कार को रोका और उसमें सवार तीनो व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी में तीनो व्यक्तियों के पास एक एक अवैध पिस्टल और कुल पांच जिन्दा राउण्ड बरामद हुए।
आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम दानिश अली पिता जाकिर अली 25 नि.नयापुरा हाट रोड,जावेद उर्फ गोलू पिता नौशाद खान 33 नि.16 शहर सराय,और अहमद हुसैन पिता इस्माइल शाह फकीर 30 नि. ताल नाका जावरा बताया। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके द्वारा प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल के सम्बन्ध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे पिस्टल कहां से और किस प्रयोजन से लाए थे? क्या वे किसी बडे अपराध को अंजाम देने वाले थे। पुलिस रिमाण्ड लेकर इन सब बातों की जांच करेगी। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रेकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!