• Wed. Oct 28th, 2026

युवक के साथ बर्बरता, आधी रात को चोर समझकर पेड़ से बांधकर जोरदार पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Sep 23, 2024

खबर पक्की, 23 सितंबर, रतलाम जिले के एक गांव मे आधी रात को एक युवक को नीम से पेड़ से बांध कर जोरदार पिटाई किये जाने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो मे जो घटना है वह रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम टुंगनी की है। इस वीडियो के वायरल होने के पूर्व ही ताल पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटनाक्रम के अनुसार रतलाम जिले के ताल क्षेत्र के नासिरगंज निवासी एक युवक श्रवण बागरी गुजरात मे मजदूरी करता है। एक सप्ताह पूर्व 16 सितम्बर को वह गुजरात से अपने गांव आया। रात करीब 12 बजे वह ताल पंहुचा था। वहा से रात मे अपने गांव टुगनी जाने के लिये कोई साधन नहीं होने से वह पैदल ही निकल पड़ा था। जब वह ग्राम नासिरगंज पंहुचा तो उसके पीछे कुत्ते भोकने लगे तो वह भागने लगा। इसे भागते देख गांव के दो युवक दशरथ सिंह और धर्मेंद्र राजपूत ने उसे रोका और कहा की गांव मे चोरी करने आया। उसे पकड़ा और नीम के पेड़ से बांध दिया। गांव के अन्य लोग भी आ गए। दोनों युवको सहित अन्य ने श्रवण बागरी के साथ जमकर मारपीट की।
इस घटना की सूचना रात मे ही किसी ने टुगनी में श्रवण के पिता को दी। श्रवण के पिता ग्राम नासिरगंज घटनास्थल पहुचे। लोगो को बताया की श्रवण उनका बेटा है। गुजरात मे मजदूरी करके लोट रहा था। इसी बीच किसी ने ताल पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौकेपर पहुंची। घायल श्रवण को ताल के स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहा से उसे इलाज के लिये रतलाम रेफर किया गया।
इस घटना की रिपोर्ट श्रवण के पिता ने 18 सितम्बर को लिखित मे ताल पुलिस को दो नामजद सहित चार के खिलाफ की। पुलिस ने मामले मे दो आरोपी दशरथ राजपूत और धर्मेंद्र राजपूत के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ताल थाना प्रभारी पतिराम दावरे के मुताबिक मामले की जांच जारी है। और भी अगर मारपीट मे शामिल पाया जाता है तो उनको भी आरोपी बनाकर कार्रवाई की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!