• Wed. Oct 28th, 2026

जीप ने जीजा-साली को रौंदा, जीजा की मौत, युवती इंदौर रेफर

BySurendra Jain

Sep 23, 2024

खबर पक्की, 23 सितंबर, रतलाम। जीप की टक्कर से बाइक सवार जीजा – साली 10 फीट उछले। जीजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साली को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। घटना रविवार देर रात की है। हादसे के 16 घंटे बीतने के बाद पुलिस सिर्फ जीप ही जप्त कर पाई है। आरोपी ड्राइवर का पता नहीं चल सका है। सोमवार को हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
शहर के शिवशक्ति नगर निवासी मुकेश भाटी रविवार रात साली प्रीति बरोठा को लेकर घर लौट रहे थे। प्रीति इंदौर के स्कीम 51, सृष्टि पैलेस की रहने वाली हैं। रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र में दोनों साक्षी पेट्रोल पंप से नया गांव जाने वाले रास्ते की तरफ क्रॉस हुए, तभी डेलनपुर की तरफ से आ रहा थार जीप (जीजे 08 डीडी 0006) का ड्राइवर दोनों को रौंदता हुआ भाग निकला।
घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मुकेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात 2 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
रेलवे स्टेशन से बाइक से आ रहे थे
मुकेश के रिश्ते में भाई दीपक सिसोदिया ने बताया कि भाई का इंदौर में ससुराल है। वे साली को लेने इंदौर गए थे। देर रात में ट्रेन से रतलाम लौटे। रेलवे स्टेशन से पार्किंग में खड़ी बाइक से वे साली को लेकर घर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।
इप्का में सर्विस, दो छोटी बच्चियां
मृतक मुकेश मूलत: बडऩगर के रहने वाले थे। डेढ़ साल पहले रतलाम में रहने आए थे। इप्का फैक्ट्री के एपीआई प्लांट 24 में ऑफिसर थे। घर में पत्नी रानी भाटी हैं। दो बेटी मानसी (7) और मिस्टी (2) हैं।

You missed

error: Content is protected !!