• Wed. Oct 28th, 2026

सीएम हेल्पलाइन में अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाए, कलेक्टर श्री बाथम ने समय सीमा पत्र की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

BySurendra Jain

Sep 23, 2024

खबर पक्की, 23 सितंबर, रतलाम। समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री राजेश बाथम की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीएम हेल्पलाइन में आधिकाधिक शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करके अपने विभाग की रैंकिंग को उच्च स्तर पर ले जाएं।
सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आगामी शनिवार को पुन: सीएम हेल्पलाइन की विशेष बैठक में समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने प्रत्येक शिकायत अटेंड करने के निर्देश विभागों को दिए। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि शिकायत अटेंड नहीं करने पर कार्यालय प्रमुख के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर द्वारा बैठक में स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा, कृषि, महिला बाल विकास विभाग द्वारा शिकायतों के कम निराकरण पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। बैठक में कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के लिए नियोजित ढंग से कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय तथा जिले की अन्य चिकित्सा संस्थाओ में मरीजों के उपचार हेतु डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तथा दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

You missed

error: Content is protected !!