• Wed. Oct 28th, 2026

कलेक्टर साहब और चिकित्सा प्रशासन ध्यान दें व खून की जांच रिपोर्ट जल्दी मिले इसकी व्यवस्था करें तभी डेंगू की स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकेगा

BySurendra Jain

Sep 23, 2024

खबर पक्की : 23 सितंबर रतलाम, रतलाम में मौसमी बीमारियों वायरल बुखार के साथ डेंगू अपने पर फैलाता जा रहा है और इससे प्रभावित लोगों की संख्या शतक के पार होकर सैकड़ो में पहुंच गई है। किंतु डेंगू की जांच में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है और सैंपल लिए जाने के बाद दो-दो तीन-तीन दिन बाद रिपोर्ट दी जा रही है इस कारण रिपोर्ट आने तक डेंगू के मरीज की हालत गंभीर स्थिति तक पहुंच जाने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मामला निहारिका पिता अजीत गांधी का है जो अलका पुरी क्षेत्र में रहते है । उक्त बालिका को वायरल फीवर होने पर डेंगू की जांच करवाई गई 16 तारीख को हुई जांच की रिपोर्ट 19 तारीख को दी गई जो सरकार व प्रशासन के तमाम दावों के विपरीत है। अत :जिला कलेक्टर को इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए अस्पताल प्रशासन को निर्देश देना चाहिए कि डेंगू की जांच की रिपोर्ट 12 घंटे में उपलब्ध करवाई जाए जिससे डेंगू मरीज के स्थिति गंभीर होने से रोकी जा सके। राजेश गांधी और उसके परिवार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन अगर जांच रिपोर्ट में देरी नहीं करता है तो मरीजों को काफी सुविधा हो सकती है और जल्दी ठीक होकर जल्दी घर जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल के चिकित्सा स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ ने काफी मदद की और उनके बच्ची जल्दी स्वस्थ होकर अब घर आ गई है। और इसके लिए अस्पताल का चिकित्सा स्टाफ धन्यवाद का पात्र है लेकिन लैब के व्यवस्था सुधारना जरूरी है।

You missed

error: Content is protected !!