• Wed. Oct 28th, 2026

पीएचई के चौकीदार का मिला शव सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

BySurendra Jain

Sep 22, 2024

खबर पक्की, 22 सितंबर, रतलाम। जिले के रावटी में थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह पीएचई के एक चौकीदार का शव मिलने पर पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चौकीदार के सिर पर भारी वस्तु से हमले के निशान मिले है। पुलिस व परिजनों को हत्या की आशंका है।
जानकारी के अनुसार रावटी में थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपाड़ा निवासी बाला पिता बाबू भाभर 40 वर्षीय पीएचई विभाग में चौकीदार है। रावटी के स्टेशन रोड पर पीएचई का संपवेल बना हुआ है। संपवेल पर वह रात में चौकीदारी करता है। यहां एक कमरा बना हुआ है। रात में वह वहीं रुकता था ।
शनिवार रात 10 बजे वह अपनी ड्यटी पर गया था। रविवार सुबह 8 बजे ड्यूटी चेंज होने पर एक अन्य कर्मचारी गणेश पहुंचा। तो देखा कि बाला बेसुध है। उठाने पर नहीं उठा। पुलिस व परिजनों को सूचना दी। रावटी थाने से सब इंस्पेक्टर एमआई खान व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। हत्या की आशंका के चलते रतलाम से एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल भी पहुंचे। आसपास जांच की।
शरीर पर मिले चोट के निशान
बाला का शव करवट लिए एक तरफ लेटा हुआ था। सिर व शरीर पर चोट के निशान पाए गए। हाथ में भी चोट थी। पुलिस ने मौके से पंचनामा बनाकर दोपहर 12 बजे शव को पीएम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। दोपहर में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा। जिस स्थान पर शव मिला है वह मृतक के घर से एक किमी दूर है। परिवार में पिता बाबू भी पीएचई विभाग से रिटायर्ट हुए है। मां गीता बाई भी है। माता-पिता अलग बेटे के घर से दूर रहते है। मृतक की पत्नी पारी बाई है। तीन बच्चे है। बेटा अंकित (16), बेटी पूजा (12) व संगीता (12) है।
किसी से दुश्मनी नहीं
मृतक के काका के लड़के कन्हैयालाल ने बताया कि 2016 से भाई पीएचई में नौकरी कर रहा है। रोज रात को चौकीदारी के लिए संपवेल पर ड्यूटी करने जाता है। संपवेल पर कमरा बना हुआ है। उसी में रात रुकता है। रोज रात 11 बजे जाता था। शनिवार को वह 10 बजे घर से निकल गया था। भाई की किसी से दुश्मनी नहीं है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। लेकिन हत्या की आशंका को चलते हुए भी जांच कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!