खबर पक्की, 22 सितंबर, रतलाम। उधारी के रूपये ना देने पर आरोपियों द्वारा जिम ट्रेनर का अपहरण करने वाले मामले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वही मामले में तीन आरोपी फरार चल रहे है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरिराज पांचाल ने थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट किया कि जिम ट्रेनिंग उपयोग किया जाने वाला सप्लीमेंट्री प्रोटीन उसके द्वारा इंदौर निवासी सुमित पालीवाल पिता संतोष पालीवाल उम्र 32 साल निवासी करुणा सागर अपार्टमेंट कनाडिया रोड इंदौर से खरीदा था जिसके 28,000 रुपए उधारी बाकी थे वही जिम ट्रेनर गिरिराज वापस नहीं किये थे।
जिससे परेशान होकर इंदौर निवासी जिम ट्रेनर सुमित पालीवाल ने अपने साथी शानू उफऱ् शाहनवाज, दानिश खान, राहुल, अभिषेक उर्फ बॉक्सर के साथ मिलकर एक चार पहिया वाहन से रतलाम आए और फ्रीगंज रोड स्थित नेक्सा शोरूम के ऊपर सॉलिड जिम के ट्रेनर गिरिराज पांचाल को नीचे बुलाकर जबरन गाड़ी में बिठाकर अपहरण कर जावरा तरफ ले गए मारपीट की और 13,800 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए और रास्ते में छोड़कर भाग गए थे।
रिपोर्ट पर से थाना स्टेशन रोड रतलाम पर धारा 140,351,3 5 बी एन एस के अंतर्गत पंजीबद्ध कर साइबर सेल की सहायता से आरोपी सुमित को इंदौर से हिरासत में लिया गया। अन्य 04 आरोपी फरार है एवं चार पहिया वाहन जप्त करना शेष है। चार आरोपियों की तलाश जारी है आरोपी सुमित का दिनांक 26 सितंबर तक पुलिस रिमांड लिया गया है।
फरार आरोपी
1-शानू उर्फ शाहनवाज निवासी आजाद नगर इंदौर
02-दानिश खान निवासी तीन इमली इंदौर
3 राहुल निवासी तीन इमली इंदौर
4-अभिषेक उर्फ बॉक्सर निवासी इंदौर
