• Wed. Oct 28th, 2026

आईएमए रतलाम के डॉ. गोपाल यादव अध्यक्ष एवं डॉ. अभिषेक अरोरा सचिव चुने गए, वर्ष 2024-25 के लिए कार्यकारिणी का हुआ गठन

BySurendra Jain

Sep 22, 2024

खबर पक्की, 22 सितंबर, रतलाम। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम इकाई की वर्ष 2024-25 के लिए कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. गोपाल यादव तथा सचिव पद पर डॉ. अभिषेक अरोरा को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर डॉ. चेतन खंडेलवाल व डॉ. भारत कुमरावत को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. मनीष गुप्ता, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. चेतन पाटीदार, क्लीनिकल सेक्रेटरी डॉ. ध्रुवेंद्र पांडे को बनाया गया। कार्यकारिणी में स्टेट प्रतिनिधि के रूप में डॉ. एस एस गुप्ता, डॉ. देवेंद्र शाह एवं डॉ. के सी लिखार तथा केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. ए अवस्थी, डॉ. प्रदीप दुबे एवं डॉ. अरुण पुरोहित साथ ही महिला प्रेजेंटेटिव के रूप में डॉ. सोनी यादव एवं डॉ. श्रीमती एस के लिखार को मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम का संचालन वर्तमान सचिव डॉ. देवेंद्र चौहान ने किया तथा आभार वर्तमान अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह चाहर ने माना।

You missed

error: Content is protected !!