• Wed. Oct 28th, 2026

क्षमावाणी महापर्व में सिध्दार्थ काश्यप एण्ड ग्रुप द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति

BySurendra Jain

Sep 22, 2024

खबर पक्की, 22 सितंबर, रतलाम। भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित क्षमावाणी महोत्सव में श्री सिध्दार्थ काश्यप मुंबई ने अपने ग्रुप के साथ भजनों की संगीतमयी प्रस्तुति देकर जैन धर्म के संदेश ÓÓअहिंसा परमोधर्मÓÓ को प्रचारित किया । यह प्रस्तुति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा, एम.एस.एम.ई. मंत्री चेतन्य काश्यप और जैन समाज के गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं महानुभावों की उपस्थिति में दी, जिसे करतल ध्वनि से सराहा गया ।
पहली प्रस्तुति ÓÓहर प्राणी से क्षमा याचना कर लो…ÓÓ और दूसरी प्रस्तुति ÓÓअहिंसा की राह पर चलता जाये मेरा जीवनÓÓ भजन की दीं । इन भजनों को सिध्दार्थ जी ने स्वयं कम्पोज कर संगीतबद्ध किया है। क्षमा याचना भजन को इंदौर की साक्षी ने सुर दिये। वे मुंबई में प्लेबेक सिंगर हैं । सिध्दार्थ काश्यप ग्रुप में सर्वश्री ऋषिकेष कामेरकर, सुश्री साक्षी होल्कर, अलीजा खान, मनदीप पंघाल, अतुल रेनिंगा, प्रभात रघु, संदीप विस्वा, विशाल डांडे, मौसम विस्वा, सुनील गुप्ता, आशीष झा, गजसिंह आदि संगीतकार और बैण्ड के साथी शामिल थे । आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई । मुख्यमंत्री ने श्री सिध्दार्थ काश्यप और उनकी टीम के सदस्यों का स्वागत कर सम्मानित किया।

You missed

error: Content is protected !!