• Wed. Oct 28th, 2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत त्रिवेणी मेला परिसर में रोपे पौधे, महापौर प्रहलाद पटेल ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

BySurendra Jain

Sep 22, 2024

खबर पक्की, 22 सितंबर, रतलाम। 17 से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत त्रिवेणी मेला में महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा व नागरिकों के साथ पौधा विभिन्न प्रजातियो के पौधो का रोपण किया।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, उद्यान पर्यवेक्षक अनिल पारा सहित नागरिक उपस्थित थे।
स्वच्छता अभियान के तहत आज विभिन्न गतिविधियों को आयोजन
17 से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत आज 23 सितम्बर सोमवार को प्रात: 11 बजे डिवाईन मसीह स्कूल में वेस्ट टू आर्ट/चलचित्र प्रदर्शनी व वार्डवार सफाई मित्रों का सम्मान किया जायेगा।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में रतलाम नगर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाये जाने हेतु स्वच्छता अभियान के तहत 23 सितम्बर सोमवार को आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनावें।

You missed

error: Content is protected !!