• Wed. Oct 28th, 2026

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत हुआ नवाचार, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने निरीक्षण कर किया प्रोत्साहन

BySurendra Jain

Sep 18, 2024

खबर पक्की, 18 सितंबर, रतलाम। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत जनता के बीच पहुंचने के लिए नवाचार किए जा रहे है। उसके तहत हाट रोड क्षेत्र में प्रचार हट के माध्यम से मार्ग से गुजरने वाले लोगों को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता दिलाई जा रही है। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप भी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को देख अनूठी पहल को सराहा। सदस्य बनाने के लिए की गई अनूठी पहल को देख हर कोई अभिभूत नजर आया।
मंत्री श्री काश्यप द्वारा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए अन्य और भी नवाचार कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाए जाने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मनोहर पोरवाल, प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष कृषणा सोनी, महामंत्री नंदकिशोर पंवार, हेमंत राहोरी, क्षेत्रीय पार्षद रणजीत टांक, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनीता कटारिया एवं हार्दिक मेहता आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!