• Wed. Oct 28th, 2026

स्वच्छता अभियान के तहत हुआ प्लॉग रन का आयोजन

BySurendra Jain

Sep 18, 2024

खबर पक्की, 18 सितंबर, रतलाम। 17 से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार 18 सितम्बर बुधवार को प्लॉग रन का आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी व स्वंय सेवी संस्थाओं ने भाग लिया व रन के दौरान जहां-जहां कचरा दिखाई दिया वहां से कचरे को उठाकर निगम के कचरा संग्रहण वाहन में डाला।
प्लॉग रन की शुरूआत नेहरू स्टेडियम से की गई जो अम्बेडकर मांगलिक भवन, कान्वेंट स्कूल तिराहा होते हुए श्री कालिका माता मंदिर परिसर पंहूची जहां प्लॉग रन का समापन किया गया इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट से सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती मनीषा चौहान, पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी, हार्दिक मेहता, विजयसिंह चौहान, कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, निज सहायक सुभाष गोयल, उपयंत्री मनीष तिवारी, राजेश पाटीदार, बृजेश कुशवाह, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल, माय भारत रतलाम (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव एवं मेरा युवा भारत रतलाम के युवा स्वयंसेवक सहित नागरिक, स्वंय सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा आईईसी टीम उपस्थित थी।सहित नागरिक, स्वंय सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा आईईसी टीम उपस्थित थी।
स्वच्छता अभियान के तहत आज विभिन्न गतिविधियों को आयोजन
17 से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत आज 19 सितम्बर गुरूवार को प्रात: 10 बजे दो बत्ती चौपाटी पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने हेतु जागरूक किया जायेगा इसके अलावा सांय 4 बजे मानव श्रृंखला बनाई जायेगी तथा सफाई मित्रों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में रतलाम नगर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाये जाने हेतु स्वच्छता अभियान के तहत 19 सितम्बर बुधवार को आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनावें।

You missed

error: Content is protected !!