• Wed. Oct 28th, 2026

पत्थर फेंकने वालों के बजाय शिकायतकर्ताओं पर केस, एसपी हटाए, अमित कुमार होंगे नए पुलिस कप्तान

BySurendra Jain

Sep 11, 2024

खबर पक्की, 11 सितंबर, रतलाम। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को मंगलवार रात अचानक ट्रांसफर कर दिया। रतलाम से हटाकर इन्हें एसपी रेल इंदौर बनाया है। नरसिंहपुर एसपी अमित कुमार को रतलाम का नया एसपी बनाया है। आधी रात को भोपाल से जारी ट्रांसफर ऑर्डर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

नए एसपी 2016 बैच के अधिकारी हैं। रतलाम एसपी को हटाने का कारण शनिवार रात रतलाम में गणेश प्रतिमा के जुलूस में पथराव के बाद एकतरफा कार्रवाई करना बताया जा रहा है। पथराव के आरोप के चलते पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई थी। पुलिस ने पथराव की घटना से भी इनकार किया था।

मंगलवार रात करीब 8 बजे सर्व हिंदू समाज प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर राजेश बाथम से पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके अलावा, संगठन स्तर पर रतलाम का मामला भोपाल तक पहुंचा था। उसी के बाद यह ट्रांसफर किया गया। देर रात गृह विभाग के सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए।

You missed

error: Content is protected !!