• Wed. Oct 28th, 2026

अपने स्वार्थ के लिए धार्मिक भावनाएं भड़काकर शहर को दंगों के दावानल में झोंकने की कोशिश करने वालो पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए

BySurendra Jain

Sep 10, 2024

खबर पक्की : 10 सितंबर रतलाम, बालाजी होटल के मालिक जितेंद्र राठौर के अपहरण और फिरौती के मामले में गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा और अन्य छे के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उसी शाम गणेश चतुर्थी के पवित्र दिन गैंगस्टर से जुड़े गुंडे लखन रजवाड़िया ने मामले को डाइवर्ट करने के उद्देश्य से गणेश प्रतिमा पर पत्थर फेंकने और पथराव करने की झुटी अफवाह फैलाकर जिस तरह शहर की शांति भंग कर शहर को आग के दावानल में झोंकने का प्रयास किया वह कदापि माफी के योग्य नहीं है। इस अफवाह के बाद जिस तरह विभिन्न धार्मिक संगठनों ने स्टेशन रोड थाने को घेरकर बगैर यह जाने की अफवाह फैलाने और आरोप लगाने वाले का बैकग्राउंड क्या है वह कैसे क्रिया क्लापो में लिप्त है घटना की सच्चाई और वास्तविकता जाने बिना जिस तरह पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयत्न किया वह उनके बुद्धि और विवेक पर सवाल खड़ा करता है। शहर को शांत रखने की जवाबदारी शहर के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन वीडियोग्राफी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाकी लोगों पर भी कार्रवाई होना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं घटित नहीं हो। इसके लिए सभी धार्मिक संगठनों के नेताओं को भी बुलाकर चेतावनी देना चाहिए कि भविष्य में अगर बगैर सोचे समझे इस प्रकार से कानून व्यवस्था को हाथ में लेकर शहर की शांति भंग की जाएगी तो ऐसे संगठन के नेताओं पर सबसे पहले कार्रवाई की जाएगी। अपने नेतागिरी के लिए किसी को भी शहर की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। ऐसे नेताओं उनके पिछलग्गूओ को और जनता को यह समझना होगा।

You missed

error: Content is protected !!