• Wed. Oct 28th, 2026

बाइक-मैजिक में भिड़ंत, एक की मौत, 2 घायल, मजदूरी के लिए आ रहे थे रतलाम

BySurendra Jain

Sep 12, 2024

खबर पक्की, 12 सितंबर, रतलाम। गुरुवार सुबह बाइक की भिड़ंत मैजिक से हो गई। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। दो घायल हो गए। तीनों मजदूरी के लिए रतलाम आ रहे थे। घटना डीडी नगर थाना अंतर्गत सागोद रोड स्थित सेंट्रल स्कूल के सामने की है। सुरेश (25) पिता प्रभु निवासी बद्दापुरा, बहादुर (25) पिता प्रभु गामड़ निवासी बद्दापाड़ा एवं संतोष (20) पिता मंगल खराड़ी निवासी बद्दापुराकला निवासी थाना शिवगढ़ बाइक से रतलाम प्रतिदिन की तरह मजदूरी के लिए आ रहे थे। सेंट्र्ल स्कूल के जैन पब्लिक स्कूल का टर्न है। मैजिक चालक स्कूल की तरफ यू टर्न ले रहा था। उसी समय शिवगढ़ की तरफ से आ रहे बाइक मैजिक में जा भिड़ी। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी। जिस मैजिक से बाइक टकराई उसी से घायलों को अस्पताल पहुंचा।
बाइक चालक सुरेश (25) पिता प्रभु निवासी बद्दापुरा थाना शिवगढ़ को गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल बहादुर (25) पिता प्रभु गामड़ एवं संतोष पिता मंगल खराड़ी घायल होने पर जिला अस्पताल में एडमिट कराया है। मृतक का पीएम कर शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टिफिन लेकर साथ आए
परिजनों ने बताया कि रतलाम में मकान बनाने समेत अन्य छुट्टी मजदूरी का काम करते थे। तीनों रोज साथ में आते थे। टिफिन भी लेकर साथ आए थे। घायलों को गंभीर चोट आई है।

You missed

error: Content is protected !!