• Wed. Oct 28th, 2026

उज्जैन कमिश्नर संजय गुप्ता ने रतलाम जिले में राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा की

BySurendra Jain

Sep 9, 2024

खबर पक्की, 9 सितंबर, रतलाम। रतलाम आए उज्जैन कमिश्नर संजय गुप्ता ने सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष में एक बैठक लेकर रतलाम जिले में शासन के निर्देशानुसार आयोजित राजस्व महाअभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर राजेश बाथम, अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, आर एस मंडलोई तथा जिले के एसडीएम तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
समीक्षा के दौरान कमिश्नर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि राजस्व महा अभियान में शासन के निर्देश अनुसार शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाना है, कार्य में लापरवाही बरतने वाले तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षक, पटवारी को दंडित किया जाएगा। नक्शा तरमीम कार्य की समीक्षा के दौरान कमिश्नर श्री गुप्ता ने निर्देशित किया विभिन्न राजस्व कार्यो की पूर्णता के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। निर्धारित सीमा में दिए गए लक्ष्य को अर्जित करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। कार्य की मॉनिटरिंग महत्वपूर्ण है, ई केवाईसी के बचे हुए कार्य को पूर्ण करवाने के लिए गांव में डोन्डी पिटवाई जाकर ग्रामीणों को बताया जाए कि बगैर ई केवाईसी के शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं किया जा सकेगा। स्वामित्व योजना का लक्ष्य सितंबर अंत तक शत प्रतिशत अर्जित करने के निर्देश दिए।

You missed

error: Content is protected !!