• Wed. Oct 28th, 2026

राजस्व तथा पुलिस अधिकारी समन्वय के साथ संयुक्त भ्रमण करते हुए जिले में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करें, उज्जैन कमिश्नर श्री गुप्ता आईजी श्री सिंह ने रतलाम में बैठक लेकर दिए निर्देश

BySurendra Jain

Sep 9, 2024

खबर पक्की, 9 सितंबर, रतलाम। रतलाम आए उज्जैन कमिश्नर संजय गुप्ता तथा आईजी पुलिस संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक लेकर जिले में कानून व्यवस्था की संयुक्त रूप से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के राजस्व तथा पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय के साथ संयुक्त भ्रमण करते हुए जिले में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम, डीआईजी मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिप श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर आर एस मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीएम मनीष जैन, अनिल भाना, सुनील जायसवाल, विवेक सोनकर तथा तहसीलदार आदि उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम ने जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत कराया पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा द्वारा शहर में विगत दिनों हुई घटना के संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी दी। कमिश्नर संजय गुप्ता ने निर्देशित किया कि छोटे-छोटे इशू बड़ा रूप धारण नहीं करें इसके लिए सतर्कता के साथ कार्य किया जाए। मैदान में अधिकारियों के मध्य समन्वय हो संयुक्त रूप से नियमित मैदानी भ्रमण करें। संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाए जाएं। आयोजकों की जिम्मेदारी निर्धारित करें, समय-समय पर चेकिंग करते रहें, वर्षा में करंट फेलने की घटना नहीं हो यह सुनिश्चित करें, त्योहारों के दृष्टिगत सड़कों की मरम्मत की जाए। निराश्रित पशु सड़कों पर विचरण नहीं करें, निराश्रित पशुओं के संबंध में एसडीएम के साथ जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी निर्देशित किया जाए। आवश्यकता पडऩे पर शांति समितियां की बैठक आहूत करें।
पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह निर्देशित किया कि त्योहार तथा विभिन्न आयोजनों के दौरान पुलिस की तैनाती अत्यंत महत्वपूर्ण है जुलूस के दौरान पुलिस व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाए। संवेदनशील स्थान चिन्हित किए जाएं उन पर विशेष पुलिस व्यवस्था की जाए। विभिन्न आयोजनों तथा त्योहारों के दौरान व्यवस्थाओं हेतू आयोजकों की जिम्मेदारी नियत करें। वॉलिंटियर्स की सूची बनवाएं सोशल मीडिया का बेहतर कानून व्यवस्था में उपयोग करें, कानून व्यवस्था के लिए सामाजिक सहयोग लेना आवश्यक है। अधिकारी अपनी संवाद क्षमता के साथ काम करें। एसडीएम सीएसपी थाना प्रभारी स्थानीय व्यक्तियों के साथ संवाद एवं समन्वय रखें। सीसीटीवी व्यवस्था के साथ लटकते तारों से भी सुरक्षा आवश्यक है। कानून व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पूर्व से बिंदुवार प्लान करना आवश्यक है, संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण है, पूर्व घटनाओं का अवलोकन भी करते रहें। आईजी ने निर्देशित किया कि शहर के अलावा जिले के अन्य व्यवस्थाओं पर भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्थाएं हो। सुनियोजित प्लान के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएं, आवश्यक होने पर विभिन्न स्थानों पर पुन: चेकिंग कर ली जावे। छोटे-छोटे इश्यू का पता करके पूर्ण समाधान करें। शांति समितियों मोहल्ला समितियां की बैठके आयोजित की जावे। आईजी ने निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों का एक समन्वित कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए।

You missed

error: Content is protected !!