• Wed. Oct 28th, 2026

रतलाम के मालवा ऑक्सीजन में केमिकल ब्लास्ट, 4 कर्मचारी झुलसे, इंदोर रेफर

BySurendra Jain

Aug 30, 2024

खबर पक्की, 30 अगस्त, रतलाम। इंडस्ट्रीज एरिए में स्थित मालवा ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार तड़के केमिकल में बलास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण 4 कर्मचारी झुलस गए। जिन्हें रतलाम जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया है। एक कर्मचारी की हालात गंभीर बताई जा रही है।
हादसा सुबह 3 से 4 बजे के बीच होना बताया जा रहा है। मालवा ऑक्सीजन प्लांट के प्रोडक्शन यूनिट में चार कर्मचारी इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करने का काम कर रहे थे। तभी अचानक केमिकल में ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां काम कर रहे 4 कर्मचारी उसकी चपेट में आकर झुलस गए। घायल कर्मचारियों के हाथ व चेहरे झुलसे है।
घटना के बाद फैक्ट्री से तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। पुलिस भी घायलों के बयान लेने पहुंची। प्राथमिक उपचार के घायल कर्मचारियों को इंदौर रेफर कर दिया है। घायलों के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलसे है।
मालवा ऑक्सीजन के एचआर अधिकारी रोहित दवे ने बताया रात 3.50 मिनट पर मटेरियल की रिचार्जिंग हो रही थी। इस दौरान कर्मचारियों को मटेरियल का पावडर लगा। जिन्हें जीएमसी व जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया है। अभी इंदौर रेफर कर दिया है।

You missed

error: Content is protected !!