खबर पक्की, 28 अगस्त, रतलाम। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह बुधवार को रतलाम आए, प्रभारी मंत्री द्वारा स्थानीय सर्किट हाउस तथा रंगोली सभागृह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों से मुलाकात की गई। इस अवसर पर विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरा लाल डामोर, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप उपाध्याय, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौटाला, राजेंद्र सिंह लुनेरा, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, विप्लव जैन, विनोद करमचंदानी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, अपर कलेक्टर आर एस मंडलोई, अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना आदि उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने जिले के जनप्रतिनिधियों नागरिकों से मुलाकात की
