• Thu. Oct 29th, 2026

भारत माता उद्यान में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, गरबा रास की विजेताओं को महापौर प्रहलाद पटेल ने नगद राशि से पुरस्कृत

BySurendra Jain

Aug 27, 2024

खबर पक्की, 27 अगस्त, रतलाम। 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाये जाने के शासन निर्देश के तहत नगर निगम द्वारा अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बालिका तथा महिलाओं ने राधा-कृष्ण का वेष धरकर महागरबा रास किया। महागरबा रास की विजेताओं को महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने नगद राशि से पुरस्कृत किया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के आयोजित कार्यक्रम में भारत माता उद्यान में आर्कषक विद्युत सज्जा किये जाने के साथ आकर्षक झांकी सजाई गई साथ ही बालिका तथा महिलाओं ने राधा-कृष्ण महागरबा रास की प्रस्तुति दी साथ ही मटकी फोड़ का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरियाली खिचड़ी का वितरण भी किया गया।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने राधा-कृष्ण महागरबा रास की प्रथम विजेता वर्षा दुबेल को 5001/-, द्वितीय विजेता भावना गुर्जर को 3001/- व तृतीय विजेता प्रियांशी पाटीदार को 2001/- की नगद राशि से पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, प्रवीण सोनी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड, परमानन्द योगी, श्रीमती प्रीति कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, जयेश वसावा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!