• Thu. Oct 29th, 2026

अपहरण हुई 10 माह की नन्ही बच्ची की लाश बरामद, आरोपी ने हत्या कर शव कुँए में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Aug 26, 2024

खबर पक्की, 26 अगस्त, रतलाम। आठ दिन पूर्व गायब हुई 10 माह की मासूम बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी ने बच्ची की हत्या कर शव कुँए में फेक दिया था। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। जघन्य अपराध के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, 18 अगस्त को कालूखेड़ा थाना क्षेत्र से 10 माह की मासूम बच्ची तन्नु पिता मुकेश उर्फ राकेश खारोल उम्र 10 माह निवासी ग्राम उपरवाडा थाना पिपलौदा लापता हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते एसपी राहुल कुमार लोढ़ा मौके पर पहुंचे थे। घटना स्थल पर डाग स्काट को बुलाकर सर्चिग की गई।वहीं पुलिस टीम पुलिस लगातार मासूम की तलाश में जुटी हुई थी।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा डाक्टर शक्तिसिह चौहान के मार्गदर्शन मे 10 माह की मासुम बच्ची की खोजबीन हेतु अलग अलग टीमे गठीत की गई। घटना स्थल पर डाग स्काट को बुलाकर सर्चिग तथा सायबर सेल रतलाम की टीम के द्वारा तकनिकी साक्ष्यो का अवलोकन किया गया। रेडियो शाखा रतलाम व डिविजन के बल की टीम के ने घटना स्थल के आसपास के लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। नगर पुलिस अधीक्षक जावरा व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कालुखेडा, थाना प्रभारी जावरा शहर, थाना प्रभारी औधोगिक क्षैत्र जावरा, थाना प्रभारी रिंगनोद, चौकी प्रभारी ढोढर, चौकी प्रभारी मावता, चौकी प्रभारी माननखेडा व सरहदी थाना प्रभारी हथुनिया के द्वारा अपनी अपनी टीमो के माध्यम से घटना के सम्बध मे विस्तृत जानकारी खंगाली गई ।
सभी टीमो के अथक प्रयासो से रविवार को आरोपी दशरथ पिता रामलाल कटारिया जाति भील निवासी लसुडिया नाथी को राजस्थान के हथुनिया थाना क्षैत्र से पकडा गया। आरोपी से गहन पुछताछ करने पर अपहरण कर निर्ममता से बच्ची की हत्या करना व हत्या के बाद शव को गाँव के पास कुए मे फेंकना बताया। आरोपी दशरथ की निशादेही से कुए के अन्दर तैरती हुई एक छोटी बच्ची का शव मिला। जिसकी पहचान कर परिजनो के द्वारा अपनी अपहर्त बच्ची होना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से शव को वैधानिक कार्यवाही कर पीएम हेतु मेडीकल कालेज रतलाम भेजा गया एवं डाक्टर के पैनल से शव का पीएम करवाया गया । गिरफ्तार आरोपी दशरथ को आज सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया।
अपहरण की गुत्थी सुलझाने में थाना कालुखेडा से निरीक्षक नीलम चौंगड, उनि कैलाश जोशी, उनि शरीफ खान, सउनि मोहम्मद युनुस खान, सउनि गलसिह भवेल, सउनि मनीष शर्मा, प्र आर 653 राजसिह, प्र आर 717 जगवीरसिह, प्र आर 237 विजय मीणा, प्र आर 427 कृष्णपालसिह, आर 337 सावरिया पाटीदार, आर 1175 रोहित दसोरिया, आर 1134 अनिल जाट, आर 169 हिम्मतसिह, आर 996 श्याम पण्डया, आर 994 अनिल रावत, आर 1030 नरेन्द्र डाबी, आर 65 कमलेश बुनकर, आर 822 पवन जाट, आर 461 लक्ष्मण, मआर 1072 पुजा, मआर 66 निशा, थाना जावरा शहर से निरीक्षक जितेन्द्रसिह जादौन, उनि प्रतापसिह भदौरिया, आर 394 लक्ष्मण नागदा, आर 41 यशवन्त जाट, आर 96 ललित जगावत, थाना औधोगिक क्षैत्र जावरा से निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, आर 517 दीपराजसिह, थाना रिंगनोद से निरीक्षक हरिश जेजुरकर, उनि कन्हैया अवस्या, सउनि सगीर खान, आर 629 राजेश सेंगर, आर 810 कमलेश पाण्डे, महिला बल मआर मंजु भाटी, मआर प्रतीभा परिहार (चौकी सालाखेडी), रेडियो शाखा रतलाम से उनि राजा तिवारी, प्र आर 84 शान्तिलाल डिंडोर, आर 03 पारस चावला, आर 1184 निलेश शर्मा, थाना प्रभारी हथुनिया उनि इन्द्रजीत परमार, आर सुरेश मीणा व डाग स्काट रतलाम टीम से आर नागुलाल, वन स्टाप सेन्टर से स्वाति व्यास की सराहनीय भुमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!