• Thu. Oct 29th, 2026

ऑल इंडिया रेलवे टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पश्चिम रेलवे को सिल्वर मेडल

BySurendra Jain

Aug 21, 2024

खबर पक्की, 21 अगस्त, रतलाम। उत्तर पूर्वी सीमांत रेलवे द्वारा 12 से 16 अगस्त, 2024 तक ऑल इंडिया रेलवे महिला एवं पुरुष टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन गुवाहाटी(मालीगांव) में सम्पन्न हुआ।
पश्चिम रेलवे की टीम द्वारा इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर रही तथा सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे की टीम में रतलाम मंडल के 6 खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें प्रशांत अहेर-जूनियर इंजीनियर इंदौर, पंकज विश्वकर्मा उप मुख्य टिकट निरीक्षक इंदौर, अनक्रम जैन वरिष्ठ टिकट परीक्षक इंदौर, कुनाल ठाकुर वरिष्ठ लिपिक इंदौर, अनुशा कुटुम्बले- कनष्ठि लिपिक इंदौर एवं निवेदिता सीसीटीसी इंदौर शामिल थे। टेबल टेनिस टिम के कोच में कलीम खान उप मुख्?य टिकट निरीक्षक रतलाम थे।
व्यक्तिगत स्पर्धा में कुमारी अनुशा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे की महिला टिम को भी सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। पश्चिम रेलवे की पुरूष टेबल टेनिस टिम पिछले तीन वर्षों से लगातार मेडल प्राप्त कर रही है। टिम ने पिछले वर्ष सिल्वर एवं 2022-23 में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पश्चिम रेलवे का नाम रौशन किया था।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के खिलाडियों द्वारा हासिल की गई इस उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद सहित वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती हीना वी. केवलरामानी एवं मंडल के अन्य अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है तथा खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

You missed

error: Content is protected !!