• Thu. Oct 29th, 2026

सराफा व्यसायी सुश्रावक सौभाग्यमल मूणत का देवलोकगमन होने पर परिजनों ने समाजहित में किये नेत्रदान

BySurendra Jain

Aug 21, 2024

खबर पक्की, 21 अगस्त, रतलाम। नेत्रम संस्था के हेमन्त मुणत ने बताया की धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है रतलाम के प्रतिष्ठित सराफा व्यसाई सौभाग्यमल मूणत का देवलोकगमन होने पर समाजसेवी वीरेन्द्र (पप्पू) गांधी, अरविन्द कटारिया, सुरेश मालवी,पारस पितलिया, सौरभ भंडारी, प्रितेश गादिया ने उनके पुत्र मंगल मूणत, एवं पौत्र हार्दिक मूणत, रॉयल मूणत एवम परिजनों को समाजहित में सौभाग्यमल मूणत के नेत्रदान (कार्निया) दान करने की प्रेरणा दी परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही नेत्रम संस्था द्वारा गीता भवन न्यास बडऩगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के परमानंद राठौर के साथ तत्काल बडनगर से रतलाम पहुचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कर सफलतापूर्वक नेत्रदान किया नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोपाल पतरा वाला, मीनू माथुर प्रशान्त व्यास, शलभ अग्रवाल, भगवान ढालवानी, मौजूद रहे नेत्रम परिवार ने मूणत परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।

You missed

error: Content is protected !!