• Thu. Oct 29th, 2026

देश भक्ति के उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, महापौर प्रहलाद पटेल ने दिलाई तिरंगा प्रतिज्ञा

BySurendra Jain

Aug 9, 2024

खबर पक्की, 9 अगस्त, रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 9 अगस्त को रतलाम शहर में उत्साह उल्लास और देशभक्ति पूर्ण वातावरण में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई- शंभू लाल चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, कलेक्टर राजेश बाथम, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर आर. एस. मंडलोई, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, एसडीएम अनिल भाना, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती अनिता वसावा, पार्षद प्रतिनिधि हार्दिक मेहता, संजय कसेरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी नागरिक बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों को तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाई।
तिरंगा यात्रा की शुरूआत स्टेडियम मार्केट चौपाटी से हुई जो छत्रीपुल, नगर निगम कार्यालय, कालेज रोड, जेल रोड़ न्यू रोड, दो बत्ती होते हुए स्टेडियम मार्केट चौपाटी पंहूची जहां रैली का समापन किया गया। आयोजित रैली में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित स्कूली विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाऐं बड़ी संख्या में रैली में सम्मिलित हुए। रैली में बैण्ड के माध्यम से देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जा रही थी वहीं रैली में सम्मिलित अपार जनसमुह तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का संदेश दे रहे थे।

You missed

error: Content is protected !!