• Thu. Oct 29th, 2026

आदिवासी दिवस पर निकली रैली : पारंपरिक वेशभूषा, हाथों में तिरंगा, बारिश में भी उत्साह बरकरार

BySurendra Jain

Aug 9, 2024

खबर पक्की, 9 अगस्त, रतलाम। विश्व आदिवासी दिवस पर रतलाम में शुक्रवार को आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों ने रैली निकाली। हाथों में तिरंगा थामे पारपंरिक वेषभूषा में सजे-धजे युवक-युवतियां डीजे की धुन पर बारिश में थिरकते चल रहे थे। बारिश के बावजूद समाजजनों को उत्साह कम नहीं हुआ। शहर में रैली को लेकर प्रशासन व पुलिस भी मुस्तैद रही।
रतलाम शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में समाजजन व संगठन टोलियों के रूप में रतलाम पहुंचे। शहर में अलग-अलग युवा टोलियों घूमती हुई है बाजना बस स्टैंड भील विश्रांति गृह पहुंचे। यहां पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। यहां से बड़ी रैली के रूप सभी एक साथ शहर में निकले। अश्व पर सवार समाजजन हाथों में तिरंगा थामे सवार हुए। समाजजन अपने पुराने वाद्ययंत्रों को लेकर शामिल हुए।
रैली बाजना बस स्टैंड से लेकर लक्कड़पीठा, चांदनीचौक, तोपखाना, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, नगर निगम तिराहा, अंबडेकर सर्कल, रोटरी गार्डन होते हुए नेहरु स्टेडियम पर समापन हुआ। शहर के अनेक चौराहों पर सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों ने स्वागत किया। रैली में सैलाना, शिवगढ़, सरवन, बाजना, रावटी आदि क्षेत्रों से से आदिवासी संगठन के पदाधिकारी व समाजजन शामिल हुए।
इस अवसरपर पारंपरिक वेशभूषा जनजागृती रैली मोरवानी कनेरी, कुकडीपाडा, बडा दन्तोडा के प्रमुख मार्ग से निकाली गई जो रतलाम की मुख्य रैली शामिल हुई। आदिवासी परंपरागत, संस्कृति, रितीरिवाज, तीज, त्यौहार, पद्धति, परंपरा,भाषा,वैशभुषा,वाघयंत्र,अस्त्रसस्त्र,जीवन मुल्यो,मानव मुल्यो जिवित रखने के लिए और प्रकृति एवं पर्यावरण तथा जल, जंगल, जमीन, संवैधानिक अधिकारों, मौलिक अधिकारो के संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया। जामुन, आम,चंदन, नीम आदि फलदार एवं छायादार पौधों का पैधारोपण किया गया। प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्वसरपंच जगदीश डामर,पिरुलाल डामर, राहुल डामर, कैलाश गरवाल, पवननिनामा, निलेश डामर, राकेश डामर, राजेन्द्र डामर, राधेश्याम डामर, धर्मेन्द्र गामड, संजय भाभर, जीवन गरवाल, नगजीभाभर, अर्जुन गामड, अजय सिंगाड, सुखराम सिंगाड, बद्रीलाल, शंकरलाल, बबलु सिगाड, बाबुलाल गरवाल, अंश निनामा, कलाबाई, फुलीबाई, समाजसेवी सुरतलाल डामर आदी बडी संख्या समाजजन उपस्थिति थे।

You missed

error: Content is protected !!