खबर पक्की, 9 अगस्त, रतलाम। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत श्रावण मास में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सिंगल क्लीक से एक मुश्त 1500 की राशि प्रदान किये जाने के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव द्वारा दिये जाने वाले उदबोधन का सीधा प्रसारण बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में आज 10 अगस्त शनिवार को दोपहर 2 एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जायेगा साथ ही आम नागरिक फेसबुक लाईव से भी सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
कार्यक्रम रक्षाबंधन सावन उत्सव पर केन्द्रीत होगा, ”एक पेड़ मॉं के नामÓÓ अभियान के तहत पौधा रोपण व स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा लाड़ली बहना जनप्रतिनिधियों से राखी बंधवायेंगी एवं उद्बोधन देंगी साथ ही आयोजित कार्यक्रम में हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी।
आयोजित कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप, सांसद श्रीमती अनिता-नागरसिंह चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी व पार्षदगण उपस्थित रहेंगे।
