• Thu. Oct 29th, 2026

हिस्ट्रीशीटर का पुलिस ने निकाला जुलूस : अवैध रुपए की मांग कर दिखाई रंगदारी, अब कह रहा है पुलिस हमारी बाप है

BySurendra Jain

Aug 7, 2024

खबर पक्की, 7 अगस्त, रतलाम। रतलाम के महलवाड़ा क्षेत्र में एक युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट कर रंगदारी दिखाने वाले आरोपी भोला पाटीदार का पुलिस ने जुलुस निकाला। बदमाश चलने लायक नहीं था। कान पकड़कर बोलता रहा कि अपराध करना पाप है। पुलिस हमारी बाप है। बदमाश को पैदल पुलिस के साथ चलते देखने वालों राहगीरों की भीड़ लग गई।
घटना 31 जुलाई 24 की शाम करीब 4 बजे की है। जावरा फाटक निवासी हिम्मत कुमार रेगर दोस्त अविनाश देशमुख को उधारी के रुपए देने के लिए महलवाड़ा रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने गया था। तभी मोहननगर निवासी आरोपी चेतन मेहता व महलवाड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर भोला पाटीदार वहां पहुंचा। खर्चे के 500 रुपए अवैध रुप से मांगे। युवक ने जब मना किया तो हिस्ट्रीशीटर भोला बोला कि रुपए तो देना पड़ेंगे। युवक ने रुपए देने से मना किया तो साथी आरोपी चेतन ने पाइप और हिस्ट्रीशीटर भोला ने किसी नुकीली वस्तु से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। फरियादी के दोस्त अविनाश और दीक्षांत बीच-बचाव करने आए। आरोपियों ने उन्हें भी गालियां दी और मारपीट की। आरोपियों ने फरियादी को धमकाया कि रुपए नहीं दिए तो वह जान से खत्म कर देंगे।
स्टेशन रोड पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। बुधवार को आरोपी भोला पाटीदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना तस्दीक को लेकर घटनास्थल पर पैदल लेकर पहुंची।
हिस्ट्रीशीटर है भोला
स्टेशन रोड थाना प्रभारी दिनेश भोजक ने बताया हिस्ट्रीशीटर भोला पाटीदार के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज है। 16 जुलाई को हिस्ट्रीशीटर भोला ने पाव-भाजी व्यापारी पप्पू (35) पिता देवीलाल को चाकू मारा था। व्यापारी पर हमले का कारण हफ्ता वसूली के रुपए देने से इंकार करना था। इसी तरह हिस्ट्रीशीटर गुंडा भोला ने कुछ दिनों पहले चाकू हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। उसने चाकू लिए फोटो के साथ समझते नहीं बात को, निकलते हैं आधी रात को, मार देंगे छुरा, लग जाएगा बुरा और फंसा देंगे पूरा गाना डाल रखा था। टीआई भोजक के भोला पाटीदार के साथी आरोपी चेतन की तलाश की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!