• Thu. Oct 29th, 2026

नगर निगम टीम पर हमला, जर्जर मकान को सील करने से रोका, दो महीने पहले दिया था नोटिस

BySurendra Jain

Aug 7, 2024

खबर पक्की, 7 अगस्त, रतलाम। सागर में हुए हादसे के बाद रतलाम में नगर निगम द्वारा लगातार जीर्ण-शीर्ण मकानों की जांच कर नोटिस देकर ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रही है।
बुधवार दोपहर नगर निगम की टीम शहर के कसेरा बाजार में एक मकान के जीर्ण-शीर्ण हिस्से को सील करने पहुंची। तब वहां रह रहे लोगों ने विरोध करते हुए विवाद किया। टीम के साथ हाथापाई कर ली। निगम कर्मचारी को मुक्के मारे। इस दौरान मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। घटना कैमरे में कैद हो गई।
घटना बुधवार दोपहर की है। निगम के लोक निर्माण विभाग में कार्यरत टाइम कीपर निखिल वाणी कर्मचारियों के साथ वार्ड 43 कसरेा बाजार में जीर्ण-शीर्ण मकानों को देखने गए थे। क्षेत्र में दो मकान जीर्ण-शीर्ण होने पर मकान मालिक को समझाइश देकर खाली कर ध्वस्त करने को कहा। एक मकान मालिक तो मान गए। लेकिन दूसरा नहीं माना।
इस मकान मालिक का एक हिस्सा जीर्ण-शीर्ण है। पास ही एक गली का रास्ता भी है। तब कर्मचारी एक हिस्से को पैक कर पतरे लगा रहे थे। लेकिन मकान मालिक ने विरोध कर विवाद किया। निगम के टाइम कीपर पर हमला कर दिया। घटना के बाद निगम से सब इंजीनियर अनुराग डामोर व अन्य पहुंचे। उन्होंने भी समझाने की कोशिश की। लेकिन मकान मालिक मानने के लिए तैयार नहीं था।
मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मकान मालिक व एक महिला को थाने पर लेकर आए। सब इंजीनियर व अन्य कर्मचारी भी माणकचौक पुलिस थाने पहुंचे। निगम के कर्मचारियों ने निगम कमिश्नर हिमांशु भट्ट को सूचना दी।
सब इंजीनियर अनुराग डामोर ने बताया कि निगमायुक्त के निर्देश पर शहर के जीर्ण-शीर्ण मकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। उसी के तहत टीम कसेरा बाजार गई थी। मकान मालिक को पूर्व से नोटिस दे रखा है। लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। विवाद कर हाथापाई की है। निगम कमिश्नर को अवगत कराया। निगम से प्रतिवेदन बनाकर पुलिस को शिकायत की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!