• Thu. Oct 29th, 2026

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह आयोजन की तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

BySurendra Jain

Aug 7, 2024

खबर पक्की, 7 अगस्त, रतलाम। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी हेतु कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि समस्त विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के साथ कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, राष्ट्रगान होगा, राष्ट्रीय ध्वज सम्मानजनक गरिमामय रूप से फहराया जावे, इसका पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यालय प्रमुख का रहेगा। कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति हागी। शासकीय भवनों सहित राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर भी झंडा वंदन किया जावेगा, साथ ही शासकीय कार्यालयों एवं भवनों में रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड मैदान में होगा, जहां मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे साफ-सफाई, पुताई, चूरी डलवाना, बैठक व्यवस्था, माइक, वाटरप्रूफ टेंट, फर्नीचर सोफा, निर्णायक दलों की बैठक आदि व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों, नागरिक और राजनीतिक संस्थाओं के प्रमुख भूतपूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण पत्र मुद्रण आमंत्रण पत्र का समय पर वितरण का कार्य आयुक्त नगर निगम तथा एसडीएम रतलाम शहर अपने समन्वय से संपादित करेंगे।
कार्यक्रम हेतु जिप्सी व्यवस्था, गुब्बारे, परेड के गरिमामय आयोजन के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ एंबुलेंस की व्यवस्था, आयुक्त नगर निगम को फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, यातायात थाना प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक को कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर विद्युत व्यवस्था एवं विद्युत सुरक्षा के लिए अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी पेयजल के लिए नगर निगम तथा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला शिक्षा अधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए दायित्व सोपते हुए दिशा निर्देशित किया गया है। इसके अलावा अन्य दायित्व भी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए हैं।

You missed

error: Content is protected !!