• Thu. Oct 29th, 2026

जनसुनवाई में आए 63 आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए

BySurendra Jain

Aug 6, 2024

खबर पक्की, 6 अगस्त, रतलाम। मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्टर सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर राजेश बाथम, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने जनसुनवाई करते हुए 63 आवेदनों पर निराकरण के लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी किए।
जनसुनवाई में ग्राम सेजावता जिला रतलाम निवासी हीरा सिंह द्वारा आवेदन दिया गया कि उनकी कृषी भूमि जिस पर सोयाबीन बीज बोया गया था, अतिवृष्टि के कारण फसल नष्ट हो गई जिससे उनकी 1.5 बिघा की फसल का नुकसान हुआ, आवेदन संबधित विभाग की ओर निराकरठण के लिए ओर प्रेषित किया गया। ग्राम कन्द्रवासा निवासी सोहन सिंह द्वारा आवेदन दिया गया कि उनकी समग्र आईडी में नाम सोहन सिंह की जगह दयाराम होने के कारण ऑनलाइन सुधार हेतु आवेदन किया गया था किन्तु अभी तक सुधार नहीं हुआ। आवेदन कार्यवाही हेतु नगर निगम कार्यालय की ओर प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई में बरखेड़ी जिला रतलाम निवासी नागेश्वर जोशी ने आवेदन दिया कि पूर्व में उन्हें दिव्यांग पेंशन की आवश्यकता न होने के कारण पेंशन नहीं ली परन्तु अब भरण-पोषण में परेशानी होने के कारण दिव्यांग पेंशन की आवश्यकता है। आवेदन निराकरण हेतु जिला पेंशन अधिकारी की ओर प्रेषित किया गया। गांव राजाखेडी तहसील जावरा निवासी मनोहर द्वारा आवेदन दिया गया कि उनकी जमीन सड़क निर्माण में चली गई है, जिसका मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। आवेदन आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग की ओर प्रेषित किया गया है। ग्राम पंचायत मण्डावल तहसील ताल निवासी सोहनबाई द्वारा आवेदन दिया कि उनके पति शांतिलाल की मृत्यु 2021 में होने के बाद मकान का नामान्तरण उनके नाम पर करने के लिए आवेदन पंचायत में दिया गया था परन्तु अभी तक नामांत्रण नहीं हो पाया है, आवेदन निराकरण के लिए जनपद आलोट को प्रेषित किया गया है।
ग्राम कालूखेड़ी निवासी मनोज पाटीदार ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी के घर के सामने नाली में प्रतिप्रार्थियों द्वारा मवेशियों का गोबर डाल दिया जाता है जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है। बारिश का मौसम होने से गोबर से फैलने वाली बदबू से क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। इस सम्बन्ध में पूर्व में भी आवेदन दिया गया था परन्तु कोई सुनवाई नहीं की गई। कृपया समस्या का निराकरण किया जाए। आवेदन निराकरण के लिए सीईओ जनपद को प्रेषित किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!