• Thu. Oct 29th, 2026

संभाग आयुक्त श्री गुप्ता ने जावरा तथा ढोढर तहसील कार्यालयों में राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा की, नक्शा तरमीम कार्य पांच दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए

BySurendra Jain

Aug 4, 2024

खबर पक्की, 4 अगस्त, रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा अनुसार राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता द्वारा जिले के जावरा तथा ढोढर तहसील कार्यालयों में की गई। शनिवार रात्रि में संभाग आयुक्त ने अभियान की समीक्षा के दौरान तहसील कार्यालयों में राजस्व प्रकरणों की फाइल निकलवाकर निराकरण का बारीकी से जायजा लिया। संभागायुक्त गुप्ता ने एसडीएम तथा तहसीलदारों को ई केवाईसी तथा नक्शा तरमीम के निराकरण पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए इस दौरान कलेक्टर राजेश बाथम उपस्थित थे।
संभाग आयुक्त ने निर्देश दिए कि गांव गांव में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को जानकारी दी जाए कि ई केवाईसी अवश्य करवाए, कर्मचारी घर घर पहुंचकर
सूचित करे की खाता धारक, भूमि स्वामी, भूखण्ड धारक, मकान मालिक अपने भूखण्डों कृषि भूमियों को समग्र तथा आधार से ई केवाईसी करवाए लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से भी खसरे का आधार ई केवाईसी किया जा रहा है।
संभागायुक्त ने विशेष मुहिम संचालित करके 5 दिवसों में नक्शा तरमीम का कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए उन्होंने समस्त पटवारियों को एक साथ कार्य पर लगाकर नक्शा तरमीम कार्य को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। राजस्व महा अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। संभागायुक्त ने राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत पटवारियों के साथ पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों की ड्यूटी लगाकर समग्र आधार खसरा ई केवाईसी का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए।
तहसीलदारों को निर्देशित किया कि नामांतरण बटवारा के प्रकरणों में यदि 15 दिन में कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है तो ऐसे प्रकरणों को अविवादित मानते हुए, आवेदक की उपस्थिति की अनिवार्यता नहीं रखते हुए प्रकरण का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। संभागायुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का 24 घंटे के अंदर संबंधित पटवारी से अमल सुनिश्चित करवाए आदेशों के अमल का प्रतिवेदन आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज कर निराकरण अपलोड करें। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, उपायुक्त भू अभिलेख श्रीमती गरिमा रावत, एसडीएम एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!