• Thu. Oct 29th, 2026

सड़क हादसे में भाई-बहन सहित आलोट के चार लोगों की मौत, राजस्थान के सवाई माधोपुर के पास हुई दुर्घटना, ऋषिकेश में परिवार की महिला का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे परिजन

BySurendra Jain

Aug 4, 2024

खबर पक्की, 4 अगस्त, रतलाम। ऋषिकेश में कथा सुनने के दौरान आलोट के विक्रमगढ़ की महिला की हृदयाघात से मौत हो गई। परिजन ऋषिकेश पहुंचे और वहीं पर अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे कि इनकी गाड़ी सवाई माधोपुर के यहां ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अब इन्हें लेने के लिए आलोट से दूसरे परिजन सवाई माधोपुर के लिए रवाना हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आलोट के विक्रमगढ़ निवासी राधा बाई प्रजापत के ऋषिकेश में कथा सुनने गई थी। वहीं पर उन्हें अटैक आया और मौत हो गई। मौत का समाचार जब उनके परिवार वालों को पता चला तो वे कार से उनके अंतिम संस्कार के लिए निकले। गाड़ी में 10 लोग सवार थे। ऋषिकेश में इन्होंने राधाबाई का अंतिम संस्कार किया और वहां से वापस आलोट के लिए निकल गए।
सुबह सात बजे हुआ हादसा- परिजनों के अनुसार ऋषिकेश से निकलने के बाद रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से आ रहे थे। इसी दौरान इनकी कार बनास नदी के पास आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। इसमेें भाई बहन समेत चार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक ले कर फऱार हो गया। सवाईमाधोपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
इनकी हुई मौत- सडक़ हादसे में मोनिका पिता चरणलाल प्रजापत (22), रेखा पति ईश्वरलाल प्रजापत (40), धामू पति बाली (65) और राजन पिता चरणलाल प्रजापत (22) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा घायलों में पायल, बुलबुल, ज्योति, कृष्णा, ललिता और ड्राइवर शकील है। अब विक्रमगढ़ आलोट में इनकी सूचना मिली तो दूसरे परिजन सवाई माधोपुर पहुंच रहे हैं।

You missed

error: Content is protected !!