• Thu. Oct 29th, 2026

हरियाली अमावस्या पर महापौर प्रहलाद पटेल अटल उद्यान में किया पौधा रोपण, पौधा क्रय कर अंकुर उपवन का किया शुभारंभ

BySurendra Jain

Aug 4, 2024

खबर पक्की, 4 अगस्त, रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद श्रीमती अनिता-नागरसिंह चौहान की मंशानुसार इस वर्षा ऋतु में रतलाम नगर को ग्रीन रतलाम बनाने के उद्देष्य से 4 अगस्त हरियाली अमावस्या पर पौधा रोपण महाभियान के तहत महापौर प्रहलाद पटेल ने करमदी रोड स्थित अटल उद्यान में स्थापित किये गये अंकुर उपवन का शुभारंभ कर आम का पौधा क्रय कर अटल उद्यान में पौधा रोपण किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण सुधार हेतु पौधा रोपण अति आवश्यक है इस हेतु नगर के प्रत्येक नागरिक इस वर्षा ऋतु में एक पौधे का रोपण कर उनका पालन पोषण कर उन्हे पेड़ बनायें। नगर निगम द्वारा अटल उद्यान में अंकुर उपवन की स्थापना की गई है जहां से नागरिक न्यूनतम दर पर पौधे क्रय करके अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, इत्यादि अवसरो पर पौधारोपण कर सकते हैं।
निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने हेतु पेड़-पौधो का होना आवश्यक है, ये हमें जीवन के लिये ऑक्सीजन, खाने के लिये फल और गर्मी में छांव देते हैं इस हेतु पौधा रोपण महाभियान के तहत नागरिक पौधा रोपण अवश्य करें।
महापौर प्रहलाद पटेल, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, पार्षद मोहम्मद सलीम बागवान, परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, आशीष चौहान, रमेश पांचाल के अलावा कैलाश गुर्जर, कार्यपालन यंत्री सुहास पंडित, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, निज सहायक सुभाष गोयल, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल, उद्यान पर्यवेक्षक अनिल पारा, अनिल धाकड़, झोन प्रभारी पर्वत हाड़े, आशीष चौहान, तरूण राठौड़ सहित नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे अंकुर उपवन से क्रय करके अटल उद्यान में पौधा रोपण कर रतलाम नगर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने का संकल्प लिया।
अंकुर उपवन से 185 पौधो का विक्रय किया गया जिन्हे अटल उद्यान में रोपित किया गया इसके अलावा वार्ड क्रमांक 12 कस्तुरबा नगर, वार्ड क्रमांक 9 महाकाल मंदिर, वार्ड क्रमांक 6, वार्ड क्रमांक 1 सहित नगर के 36 से अधिक स्थानों पर 1425 पौधो का रोपण किया गया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण, नगर की सामाजिक व स्वंय सेवी संस्थाओं व नागरिकों ने भाग लिया।

You missed

error: Content is protected !!