• Thu. Oct 29th, 2026

गिरवर माता जी पहाडी वन परिक्षेत्र शिवगढ हार्टफुलनेस में 108 वृक्ष मित्रों के द्वारा 108 त्रिवेणी (बरगद, पीपल, नीम) का रोपण

BySurendra Jain

Aug 3, 2024

खबर पक्की, 3 अगस्त, रतलाम। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला रतलाम द्वारा एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत वन परिक्षेत्र फुटला तालाब के पास शिवगढ़ रोड ग्राम भेडली में एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत 108 वृक्ष मित्रों के द्वारा 108 त्रिवेणी त्रिवेणी (बरगद, पीपल, नीम) का पौधारोपण हार्टफुलनेस संस्था के मार्गदर्शन में किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के Óएक पेड़ माँं के नामÓ अभियान अंतर्गत पर्यावरण सरंक्षण के साथ साथ माँ औैर मातृ भूमि के सम्मान में एक पेड़ लगाकर हमारी हरी भरी धरा को ओर हरा भरा बनाना है, पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी हैं, त्रिवेणी में बरगद, नीम और पीपल के एक-एक पौधे को त्रिकोण में लगाया गया। इस तरह एक साथ लगाए गए पेड़ों की तिकड़ी को त्रिवेणी कहा जाता है, जैसे-जैसे वे बढ़ते हैं, उनकी शाखाएँ आपस में जुड़ती जाती हैं और तीनों एक हो जाते हैं। त्रिवेणी लगाना हमारी परंपराओं का हिस्सा है और हमारी आस्था से जुड़ा है। वे पर्यावरण में सैकड़ों सालों तक ऑक्सीजन छोड़ते हैं।
त्रिवेणी वृक्षों को इसलिए पूजनीय माना जाता है क्योंकि त्रिमूर्ति – ब्रह्मा, विष्णु और शिव (महेश) उनमें निवास करते हैं और वे दिव्य, सकारात्मक ऊर्जा से जुड़े हैं। पुराने, पूर्ण विकसित त्रिवेणी वृक्ष अपनी आपस में जुड़ी शाखाओं के नीचे एक बड़ी छतरी प्रदान कर सकते हैं, जिसमें पक्षियों के घोंसले होते हैं और लोग इक_ा होते हैं और उन्हें Óप्रकृति की धर्मशालाÓ कहा जाता है, यह बात कार्यक्रम के मुख्यातिथि म.प्र. जन अभियान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डेय के द्वारा कही गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म.प्र. जन अभियान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डेय, पंचमुखी आश्रम आडवानिया के संत श्री श्री 1008 आंनदगिरी जी महाराज, विशेष अतिथि गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी श्री पातीराम जी शर्मा, प्रांतीय संयोजक गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ श्री विवेक चौधरी, पर्यावरणविद श्री अशोक पाटीदार, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी बाई चारेल, जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, पेसा एक्ट जिला समन्वयक श्री दिनेश वासुनिया, चिकित्सक डॉ. भरत शर्मा, हार्टफुलनेस के सुनिल सोनी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता म.प्र. जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय के द्वारा की गयी।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रभुलाल भाभर, श्रीमति लीलाबाई पडियार, सुभाष भंवर एवं सरपंच समरथ भाभर, देश वीर वसुनिया, दिलीप पारगी, कैलाश झोडिया, पेसा एक्ट ब्लॉक समन्वयक अरूण पटेल, परिषद के विकासखण्ड समन्वयक रतनलाल चरपोटा, निर्मल अमलियार, परिषद से जुड़ी समितियों के पदाधिकारी, हार्टफुलनेस संस्था पदाधिकारी, गायत्री परिवार, रावटी पर्यावरण संस्था, कर्मयुग फाउण्डेशन, सृष्टि समाज सेवा समिति के सतीश टांक, एकलव्य युवा जन उत्थान समिति, नवांकुर संस्थाएं, परामर्शदाता, पेसा एक्ट के मोबालाइजर, ग्रामीण जन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकासखण्ड समन्वयक रतनलाल चरपोटा के द्वारा किया गया तथा आभार निर्मल अमलियार के द्वारा व्यक्त किया गया।

You missed

error: Content is protected !!