• Thu. Oct 29th, 2026

फोरलेन पर हादसा, ट्रक ढाबे में घुसा, ड्रायवर की मौके पर मौत, स्टेरिंग फेल होने से हुई दुर्घटना

BySurendra Jain

Aug 1, 2024

खबर पक्की, 1 अगस्त, रतलाम। गुरुवार सुबह महू-नीमच फोरलेन पर ट्रक की स्टेयरिंग फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रक सड़क से नीचे एक ढाबे में जा घुसा। भीषण हादसे में ट्रक ड्रायवर की मौके पर ही मौत हो गई।राहगीरों की मदद से ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे ड्राइवर को मूर्छित अवस्था में बाहर निकाला गया।
गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे जावरा की तरफ से लोहे के पाइप से भरा ट्रक रतलाम की तरफ आ रहा था। इप्का फैक्ट्री व सेजावता के बीच फोरलेन पर स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक सड़क से नीचे उतर कर राजपूतना ढाबे की दीवार से जा टकराया। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक में रखे लोहे के पाइप ट्रक में कैबिन के पार हो गए। ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्टेयरिंग भी टूट गई।
ड्रायवर स्टेयरिंग व ट्रक के नीचे के हिस्से में फंस गया। लोहे के पाइप आगे आने के कारण ड्रायवर के पैर तक कट गए। मौके पर ग्रामीणों व रहवासियों ने रुक कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहले हाइवे पेट्रोलिंग की टीम पहुंची। जेसीबी बुलवाई। सेजावता के देवेंद्र सिंह पंवार ने बताया पुलिस के आने के बाद ग्रामीणों की मदद से ड्रायवर के शव को बड़ी मुश्किल से निकाला। शव वाहन से बॉडी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस के अनुसार अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रक कहां से चला था कहां जा रहा था इसकी जांच की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!