• Thu. Oct 29th, 2026

किराना व्यापारी पर जानलेवा हमले के मामले में संयुक्त जैन युवा संघ एसपी से मिला, सौंपा ज्ञापन, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

BySurendra Jain

Aug 1, 2024

खबर पक्की, 1 अगस्त, रतलाम। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नगर में 2 दिन पूर्व बुजुर्ग किराना व्यापारी पर जानलेवा हमले के विरोध में संयुक्त जैन युवा संघ के बैनर तले एसपी राहुल लोढा से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा गया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग इसके माध्यम से की गई।
ज्ञातव्य है कि 29 जुलाई को लक्ष्मी नगर क्षेत्र में 72 वर्षीय किराना व्यापारी रमेश चंद पोखरना पर एक आदतन अपराधी ने क्षेत्र में खौफ पैदा करने के लिए जानलेवा हमला किया था। आरोपी ने अपने साथियों की मदद से इस हमले का वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर ‘अपुन की दादागिरीÓ गाने के साथ वायरल भी किया था।
इसी मामले में जैन समाज के नागरिकों ने संयुक्त जैन युवा संघ के बैनर तले गुरुवार दोपहर को एसपी राहुल लोढा से मुलाकात की। ज्ञापन का वाचन प्रकाश लोढा ने किया।
ज्ञापन में कहा गया कि अपराधिक तत्वों द्वारा समाज के व्यापारी एवं परिवारों को टारगेट किया जा रहा है। उनका उद्देश्य डराना, धमकाना और वसूली करना होता है। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई एवं उनके अवैध निर्माणों को तोडऩे की मांग के साथ ही अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच की भी मांग की गई।
इस मौके पर उपस्थित भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने भी एसपी राहुल लोढा से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। ज्ञापन देने के अवसर पर पीडि़त व्यापारी के परिवारजनों के साथ ही मनीष पिरोदिया, हर्ष पटवा, अमित पिरोदिया, श्रीकांत डोसी, संदीप पटवा, वीरेन्द्र पोखरना, विनीत जैन, जितेन्द्र छिपानी, अक्षय बोराणा एवं युवा संघ के अन्य साथी मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!