• Thu. Oct 29th, 2026

आयुष विभाग के मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2024 का प्रथम चरण की तृतीय खुराक खिलाई गई

BySurendra Jain

Aug 1, 2024

खबर पक्की, 1 अगस्त, रतलाम। संचालनालय आयुष विभाग म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार जिले के मलेरिया प्रभावित अतिसंवेदनशील 6 ब्लॉक के 11 ग्रामों में मलेरिया रोग प्रतिरोधक औषधि मलेरिया ऑफ 200 का वितरण किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए शास.आयु. ओष. हतनारा के प्रभारी अनिल मेहता ने बताया कि जिलाधीश के निर्देशन में, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मलेरिया विभाग के संयुक्त समन्वय से दो चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम का प्रथम चरण की तीसरी खुराक 1 अगस्त 2024 को खिलाई गई। सभी चिन्हित गांवों में होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ 200 की कुल छ: खुराक खिलाई जाएगी।
नोडल अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. रमेश कटारा, डॉ.अंकित विजियावत तथा सेक्टर अधिकारी डॉ. सुरेश भूरा, डॉ. इंतखाब मंसूरी, डॉ. रवि कलाल, डॉ. रंजीता सिंगार, डॉ. नीतू कटारा, डॉ. कमलेश शेर, डॉ. रागिनी शर्मा, डॉ. वर्षा राठौर ने अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण किया।
प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष राठौर ने आमजन से इन औषधियों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

You missed

error: Content is protected !!