• Thu. Oct 29th, 2026

नगर निगम आयुक्त उतरे मैदान में : हिमांशु भट्ट ने बरसते पानी में शहर के बड़े नालो का किया निरीक्षण, वर्षा के पानी के बहाव को सुगम बनाने के दिये निर्देश, अतिवृष्टि से होने वाली परेशानी की जानकारी 07412-270563 पर दें

BySurendra Jain

Jul 27, 2024

खबर पक्की, 27 जुलाई, रतलाम। वर्तमान में हो रही अनवरत् वर्षा से शहर के नीचले क्षेत्रों में किसी भी प्रकार से जल भराव की स्थिति उत्पन्न ना हो इस हेतु महापौर श्री प्रहलाद पटेल व कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशानुसार निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट द्वारा शहर के नालो का निरीक्षण कर बारिश के पानी के बहाव को सुगम बनाने के निर्देश संबंधितों को दिये।
निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने सर्वप्रथम छत्रीपुल, शास्त्रीनगर, हजीरा पुलिया, मच्छी दरवाजा, जवाहर नगर, लक्कड़पीठा नाले का निरीक्षण किया जिसमें बारिश के पानी का बहाव सुगम पाया गया। इसके बाद तेजा नगर का निरीक्षण कर नाले के उपर से अतिक्रमण हटाया जाकर तत्काल सफाई करवाये जाने के निर्देश दिये सफाई के दौरान तेजा नगर ब्लॉक नम्बर 2 में नाले के उपर बने हुए भवन को तोड़कर सफाई करवाई गई। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री भट्ट ने सीवरेज चैम्बरों की सफाई करवाये जाने हेतु संबंधित कम्पनी के कर्मचारियों को निर्देश दिये।
निर्देशानुसार नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा मीराकुटी, लक्ष्मणपुरा, अलकापुरी, न्यू रोड, मोहन टॉकिज कलाईगर रोड आदि नालो की सफाई का कार्य करवाया गया साथ ही छोटी-छोटी नालियों की भी सफाई करवाई गई।
निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट से आपदा प्रबंधन की बैठक लेकर स्वास्थ्य अधिकारी, उपयंत्री, झोन प्रभारी आदि की बैठक लेकर निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सतत् निरीक्षण कर यह सुनिश्चित् करें कि नाले-नालियों किसी भी प्रकार का अवरोध तो नहीं है यदि है तो उसे तत्काल हटाया जाये ताकि बारिष के पानी के बहाव में सुगमता हो सकें।
निगम आयुक्त श्री भट्ट ने बताया कि गांधीनगर कम्युनिटी हॉल, ईश्वर नगर विद्यालय भवन, शैरानीपुरा जमातखाना, अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड, अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, धीरजशाह नगर रॉयल हॉल, भवन निर्माण कला केन्द्र बिरियाखेड़ी तथा श्री जैन उ.मा.विद्यालय सागोद रोड को आश्रय स्थल बनाया जाकर बिस्तर व पेयजल की व्यवस्था की गई।
नगर निगम सीमान्तर्गत अतिवृष्टि अथवा बाढ़ की स्थिति में बचाव व जानमाल की सुरक्षा की दृष्टि से नगर निगम कार्यालय स्थित फायर स्टेशन भवन पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष क्रमांक 07412-270563 जिस पर नागरिक अतिवृष्टि के दौरान आने वाली परेशानियों की जानकारी दे सकते हैं इसी तरह सीवरेज लाईन संबंधी समस्या हेतु मोबाईल नम्बर 9179590374 शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

You missed

error: Content is protected !!