• Thu. Oct 29th, 2026

चोरी करने के लिए कार से निकालकर अन्य जगह छुपाया गया लैपटॉप सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने किया बरामद

BySurendra Jain

Jul 26, 2024

खबर पक्की, 26 जुलाई, रतलाम। सीसीटीवी की तकनीक अपराधों को रोकने में बेहद कारगर साबित हो रही है। कार में से चुराए गए लेपटॉप को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कुछ ही घंटो में बरामद कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रवण कुमार दीक्षित ने स्टेशन रोड थाने पहुंच कर आवेदन दिया कि वे चार्टड बस स्टैंड फव्वारा चौक पर अपनी ब्रिज़ा कार से पार्सल लेने गए थे। वे अपना पार्सल लेने ऑफिस में गए इतनी देर में कुछ अज्ञात व्यक्ति उनकी कार में से बैग ओर लैपटॉप चुरा कर के ले गए। शिकायत मिलते ही थाना स्टेशन रोड से आरक्षक और फरियादी श्रवण दीक्षित तुरंत सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचे व पूरा घटना क्रम बताया गया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में लगे कैमरे देखे गए जिस पर कैमरों में कार में से बैग निकालते हुए कुछ लड़के दिखाई दिए ।
सीसीटीवी कैमरों में देखा गया कि आरोपियों ने बैग में से नगदी 5000/ निकाल कर बैग व लैपटॉप को बस स्टैंड पर खड़े एक पिकअप वाहन में रख दिया । जिस पर पुलिस तत्काल महू रोड बस स्टैंड पर पहुंच कर फरियादी का बैग ओर लैपटॉप पिकअप वाहन से जप्त किया व फरियादी को वापस लौटाए गए। अब स्टेशन रोड पुलिस चोरी में लिप्त आरोपियों की तलाश कर रही है।
सराहनीय भूमिका
कार से चुराए गए लेपटॉप को बरामद करने में उनि राजा तिवारी सीसीटीवी प्रभारी सऊनि देवेंद्र ठाकुर, आरक्षक (रे) पारस चावला, आरक्षक 607 देवेंद्र सिंह डोडिया, आरक्षक 208 राकेश निनामा, और आरक्षक 158 संदीप कुमरे की भूमिका सराहनीय रही।

You missed

error: Content is protected !!