• Thu. Oct 29th, 2026

काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन को मिला सम्मान

BySurendra Jain

Jul 27, 2024

खबर पक्की, 27 जुलाई, रतलाम। महात्मा गांधी स्मृति मेडिकल कॉलेज इंदौर द्वारा आयोजित 100 बोन मैरो ट्रांसप्लांट पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विशेष अतिथि जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, एमस दिल्ली के डॉक्टर तूलिका सेठ, डॉक्टर राहुल भार्गव, अमेरिका से पधारे डॉक्टर प्रकाश सतवानी, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ संजय दीक्षित, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर सुमित शुक्ला एवं उनकी टीम की गरिमामय उपस्थिति में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी को थैलेसीमिया, सिकल सेल मुक्त मध्य प्रदेश बनाने में अविस्मरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया।
काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल इंदौर में अब बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए 6 से बढ़कर 10 मरीजों को एक साथ लाभ मिल रहा है। सफलतम ऑपरेशन से वेटिंग लिस्ट भी 40 से ऊपर पहुंच गई है। यहां पर समाजसेवी के साथ, प्रधानमंत्री कोष, मुख्यमंत्री कोष आदि के सहयोग से निशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जाता है। कार्यक्रम के अतिथि कैलाश विजयवर्गीय एवं तुलसीराम सिलावट ने मध्य प्रदेश शासन से भरपूर सहयोग का आश्वासन उपस्थित थैलेसीमिया ,सिकल सेल परिवार के सदस्यों को किया। डीन डॉक्टर संजय दीक्षित एवं अमेरिका के डॉक्टर प्रकाश सतवानी ने काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा रक्तदान के साथ कार्यशाला के माध्यम से रक्त जनित अनुवांशिक बीमारी थैलेसीमिया, सिकल सेल के लिए लगातार किए जा रहे कार्यों से मंत्रीद्वय एवं सदन को अवगत कराया जिस पर काकानी फाउंडेशन के लिए करतल ध्वनि की आवाज तालियो से सदन ने प्रसन्नता व्यक्त करी।

You missed

error: Content is protected !!