• Thu. Oct 29th, 2026

मंत्री श्री काश्यप की मंशा अनुसार गुलाब चक्कर को विकसित किया जाएगा , सांस्कृतिक विरासत प्राचीन मूर्तिया सुव्यवस्थित ढंग से सहेज कर रखी जाएगी, कलेक्टर श्री बाथम ने निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Jul 23, 2024

खबर पक्की, 23 जुलाई, रतलाम। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की मंशा अनुसार शहर के पुराने कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर का विकास किया जाएगा जो आगामी दिनों में नए स्वरूप में दिखेगा पुराने कलेक्ट्रेट में रखी सांस्कृतिक धरोहर ऐतिहासिक धार्मिक महत्व की  देवी देवताओं की विशिष्ट मूर्तियां को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाएगा कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने मंगलवार को पुराने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया वे उस कक्ष में पहुंचे जहां प्राचीन दसवीं शताब्दी से 15 वीं शताब्दी की  परमार कालीन मूर्तियां रखी हुई है कलेक्टर ने निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि इन  मूर्तियों  की व्यवस्थित  सफाई की जाए इस सांस्कृतिक धरोहर को विशिष्ट ढंग से सहेज कर रखा जाए साथ मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंत्री श्री काश्यप की मंशा अनुसार हमारे जिले की ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को व्यवस्थित ढंग से सहेजने का काम सुंदर स्वरूप में किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि गुलाब चक्कर को विशेष रूप से  शहर के लिए एक विशिष्ट सांस्कृतिक मंच के रूप में विकसित किया जाएगा शहर के बीचो-बीच स्थित गुलाब चक्कर आगामी दिनों में आम नागरिकों के लिए  बहुआयामी स्वरूप में निखारा जाएगा ।  कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री आर एस मंडलोई एसडीएम श्री अनिल भाना शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री अरुण पाठक आदि उपस्थित थे

You missed

error: Content is protected !!