• Thu. Oct 29th, 2026

आओ हम सब मिलकर रतलाम को बनायें हरा-भरा : महापौर पटेल, वार्ड क्रमांक 16 के विभिन्न स्थानों पर रोपे 5100 पौधे

BySurendra Jain

Jul 23, 2024

खबर पक्की, 23 जुलाई, रतलाम। नगर के प्रत्येक नागरिक का दायित्व बन गया है कि वे कम से कम एक पौधा लगाकर उसको पेड़ का स्वरूप प्रदान करें ताकि रतलाम को ग्रीन रतलाम बनाने के साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकें।
उक्त उदगार महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 16 स्थित गोपाल गौशाला कॉलोनी, सागोद रोड़ ब्रीज की साईड व अन्य स्थानों पर 5100 पौधो का रोपण किये जाने के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि आगामी ग्रीष्म ऋतुओं में उच्च तापमान का सामना नहीं करना पड़े इस हेतु नगर के प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधे का रोपण अवश्य करें।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, महापौर परिषद परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक, पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती संगीता सोनी, पार्षद प्रतिनिधि संजय कसेरा, गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, हार्दिक मेहता, राधेश्याम पांचाल, राकेश मोदी, सौरभ कटारिया, पर्यावरण प्रेमी संस्था द्वारिकापुरी सोशल वेलफेयर सोसायटी, कौशल प्रशिक्षण शैक्षणिक जनहितार्थ समिति, भारत स्काउट गाइड के छात्र, समाजसेवी सहित सैकड़ो नागरिकों ने सघन वन हेतु अशोक नीम,आम, जामुन, अमरुद, नींबू, गुड़हल, कटहल आदि प्रजातियां के 5100 पौधों का पौधारोपण किया।

You missed

error: Content is protected !!