• Thu. Oct 29th, 2026

यातायात परिवहन समिति प्रभारी श्रीमती सपना त्रिपाठी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बस स्टैण्ड का निरीक्षण

BySurendra Jain

Jul 19, 2024

खबर पक्की, 19 जुलाई, रतलाम। महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार यातायात एवं परिवहन समिति प्रभारी श्रीमती सपना त्रिपाठी ने समिति सदस्य योगेश पापटवाल, श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती देवश्री पुरोहित व निगम अधिकारियों के साथ महू रोड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को ओर अधिक चुस्त-दुरस्त करने हेतु निगम अधिकारियों को कहा।
समिति प्रभारी श्रीमती त्रिपाठी ने बस स्टैण्ड पर आने व जाने वाली बसों की जानकारी ली साथ ही यात्रियों से चर्चा कर बस स्टैण्ड परिसर में होने वाली परेशानियों से अवगत हुई होकर परिसर में कचरा एवं गंदगी पाये जाने पर निगम अधिकारियों से कहा कि वे बस स्टैण्ड परिसर की नियमित सफाई व्यवस्था बनाये रखने हेतु कर्मचारियों को निर्देशित करें।
इसके अलावा महिला एवं पुरूष प्रसाधन गृह में गंदगी पाये जाने पर निगम अधिकारियों को कहा कि प्रसाधन गृहों की नियमिति धुलाई व सफाई करवाई जाकर कीटनाशक दवा का छिड़काव भी करवाया जाये ताकि नागरिकों को किसी प्रकार असुविधा ना हो व बस स्टैण्ड में स्वच्छ वातावरण मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान समिति सदस्य योगेश पापटवाल, श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती देवश्री पुरोहित सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!