• Thu. Oct 29th, 2026

सराफा दुकान में हुई चोरी का खुलासा,चोरी गई ज्वेलरी बरामद, मास्टरमाइंड सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jul 19, 2024

खबर पक्की, 19 जुलाई, रतलाम। जिले के बड़ावदा में सराफा दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी का माल बरामद करते हुए मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 03 व 04 जनवरी की मध्य रात्रि में अज्ञात आरोपी बड़ावदा निवासी जगदीश तोषनीवाल की ष्टक्र ज्वेलर्स दुकान की शटर व शोकेस का ताला तोड़कर उसमें रखे सोना चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए थे। बड़ावदा थाना पर अज्ञात आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी राहुल लोढा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी जावरा शक्तिसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बडावदा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रीय कर अपराध पतारसी हेतु लगाया गया । मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सोने चांदी के जेवरात की चोरी का पर्दाफाश कर दो आरोपी ओमप्रकाश उर्फ नाना पिता रामचन्द्र 37 साल निवासी सेठो की गली बड़ावदा एवम अर्जुन पिता मोहनलाल 34 साल निवासी ग्राम रेवास थाना औ.क्षेत्र जावरा को गिरफ्तार किया गया।उनके कब्जे से चोरी गया मश्रुका चांदी के कुछ जेवरात- दो अंगुठिया, एक जोड़ चांदी की पायजेब, चांदी की दो चुडियां, एक चांदी का सिक्का, एक जोड़ चांदी की बिछिया, एक छोटा पेण्डल, दो चांदी की अंगुठिया बरामद किए गए थे।
आरोपी ओमप्रकाश और अर्जुन से उक्त चोरी के जेवरात के बारे में पुछताछ करने पर उन्होने ग्राम राजाखेड़ी निवासी संतोष कंजर द्वारा चांदी को गलवाने के लिये देना बताया?।
उक्त सूचना पर प्रकरण के फरार आरोपी संतोष कंजर व उसके साथी आरोपीगणों की तलाश करने पर आरोपी संतोष पिता मोहनलाल उम्र 35 साल निवासी ग्राम राजाखेड़ी थाना औ.क्षेत्र जावरा जिला रतलाम और रामलाल पिता मुंशी 25 साल निवासी ग्राम उखेडिया थाना औ.क्षेत्र जावरा जिला रतलाम, फुन्दालाल पिता जगदीश उम्र 30 साल निवासी ग्राम उखेडिया थाना औ.क्षेत्र जावरा जिला रतलाम को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाकर आरोपीयो के कब्जे से चोरी गयी ज्वैलरी जिसमें चांदी की बट्टी वजनी करीब 700 ग्राम, सोने की कान की बालियां, सोने के मगलसुत्र के मोती, सोने के नाक के कांटे, सोने की कान की बालियां किमती 1,80,000 रूपये की जप्त कि गयी । आरोपीगणों का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर क्षेत्र की अन्य चोरी,लूट सबंधी अपराधो के बारे में पुछताछ की जाएगी ।
इनकी रही सराहनीय भुमिका
निरीक्षक हरीश जेजुरकर थाना प्रभारी बड़ावदा, उप निरीक्षक एम.एल.बडोदिया, सउनि दीपक कुमार दीक्षित, प्र.आर.अलेक्जेण्डर राय, प्र.आर.राजेश पानोला, आरक्षक गोपालसिंह की सराहनीय भुमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!