खबर पक्की : 18 जुलाई रतलाम, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आज कुछ सनातन धर्मा लंबियों द्वारा एसपी ऑफिस पर ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताया गया कि एक पत्रकार द्वारा हिंदू देवी देवताओं और ऋषि मुनियों के खिलाफ भद्दी और अभद्र टिप्पणियां की गई। संबंधित पत्रकार से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया की उक्त पोस्ट रविष् कुमार,अभिसार शर्मा अजीत अंजुम और पुण्य प्रसून बाजपेई फैंस ग्रुप पर किसी अजय कुमार द्वारा डाली गई थी जो उनके द्वारा कापी पेस्ट की गई थी ताकि इस संबंध में लोगो के विचार पता चल सके। उनके मुताबिक इस पोस्ट में किसी भी धर्म या संप्रदाय का नाम नही है और ना ही किसी की धार्मिक भावना को आहत करने का कोई उद्देश्य है । ज्ञापन देने वालों में राजेश कटारिया राहुल जोशी आकाश खरे कैलाश बोहरा, भगवती लाल व्यास ओम प्रकाश ओझा, घनश्याम, प्रकाश धीरज आदि थे ।ज्ञापन के पहले जमकर नारे बाजी की गई।

