• Thu. Oct 29th, 2026

सीएमएचओ ने जावरा एवं बिरमावल स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Jul 18, 2024

खबर पक्की, 18 जुलाई, रतलाम। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद चंदेलकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल पहुंचकर स्वास्थ्य संस्था का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल का राज्य स्तरीय दल द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट के लिए पूर्व में एसिसमेंट किया गया था तथा आज इस संबंध में नर्सिंग ऑफिसर ऋतुम्भरा आर्य के नेतृत्व में केंद्र का पोस्ट असेसमेंट किया गया। केंद्र में असिस्टेंट के दौरान सीएमएचओ द्वारा निर्धारित मानको के अनुरूप रिकॉर्ड रजिस्टर संधारण, प्रोटोकॉल आधारित गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगि, आवश्यक दवाइयां की उपलब्धता, आमजन का फीडबैक आदि के आधार पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करने एवं स्वास्थ्य केंद्र का निर्धारित मानको अनुसार संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके बाद सीएमएचओ डॉक्टर आनंद चंदेलकर सिविल अस्पताल जावरा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा की समीक्षा की। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत भुगतान, अस्पताल प्रशासन संबंधित शिकायत, समय पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने आदि के संबंध में प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर संतुष्टि पूर्ण निराकरण दर्ज करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने सिविल अस्पताल जावरा में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में केंद्र का निरीक्षण किया तथा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, दस्तक अभियान, जनसंख्या स्थिरता माह, सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में रुचि न लेने वाले अधिकारी कर्मचारियों के वेतनवृद्धि रोकी जाएगी। अत: सभी अधिकारी कर्मचारी पूरे मनोयोग से जन सामान्य को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान करें। भ्रमण के दौरान बीएमओ डॉक्टर शंकर लाल खराड़ी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपक पालडिया एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!